मढ़िया घाट पर जल सत्याग्रह की तैयारियां तेज, भाकियू सम्राट के पदाधिकारियों ने किया धरना स्थल का निरीक्षण

लखीमपुर खीरी , 4

मैंगलगंज खीरी:ब्लॉक पसगवां की ग्राम पंचायत मैंगलगंज, खखरा और बेहड़ा जोरावर में फैले कथित भ्रष्टाचार, लचर सफाई व्यवस्था और मढ़िया घाट पुल के क्षतिग्रस्त होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सम्राट द्वारा 31 अगस्त को होने वाले जल सत्याग्रह की तैयारियां तेज हो गई हैं। आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने रविवार को मढ़िया घाट धरना स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण करने पहुंचे भाकियू सम्राट के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू क्षत्रिय, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, जिला सचिव राजेश गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष राम हेतु दुबे ने घाट की स्थिति, नदी के जलस्तर और किसानों के बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू क्षत्रिय ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पसगवां ब्लॉक में विकास कार्यों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। गांवों से सफाई कर्मी गायब हैं और लाखों रुपये की लागत से बना पुल महज 3 महीने में ही टूट गया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान इस तानाशाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले भर के किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोमवार, 31 अगस्त को सुबह 11 बजे भारी संख्या में मढ़िया घाट पहुंचकर इस जल सत्याग्रह को ऐतिहासिक बनाएं।मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनीयुवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव ने साफ शब्दों में कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में होने वाले किसी भी तीखे प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर क्षेत्र के कई किसान और संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top