हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत
लखीमपुर खीरी Aug 29, 2026 at 07:40 PM , 0धौरहरा खीरी। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर गांव भरेहटा मोड़ के पास शनिवार दोपहर कंटेनर ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
शनिवार को करीब 3:30 बजे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 31 बीजेड 3061 से बबलू पुत्र किशोरी वाल्मीकि (30) निवासी धौरहरा और सुभाष पुत्र फूलचंद (40) निवासी सकेतु, नकहा खीरी, खमरिया से सिसैया की ओर जा रहे थे। भरेहटा मोड़ के पास सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक संख्या यूपी 21 ईटी 9283 से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने गंभीर रूप से घायल बबलू को एंबुलेंस से सीएचसी खमरिया भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुभाष को मौके पर पहुंचे स्वजन उपचार के लिए सीएचसी धौरहरा ले गए।






_page-0001.jpg)
























Comments