शातिर लकडकट्टों ने अवैध रूप से गूलर का पेड काट डाला, वन विभाग बेखबर
लखीमपुर खीरी Aug 29, 2026 at 05:10 PM , 6लखीमपुर खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज में अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात शातिर लकडकट्टों ने शारदानगर रेंज की फूलबेहड़ वन चौकी क्षेत्र के सुथरी गांव में वन विभाग को धत्ता बताकर चोरी से गूलर का प्रतिबंधित पेड अवैध रूप से काट डाला है, इस अवैध कटान को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की है, वन विभाग शातिर लकडकट्टों की तलाश में जुट गया है, लेकिन वन विभाग शातिर लकडकट्टों को अभी तक ट्रेस नहीं कर पाया है।
जानकारी के मुताबिक दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज अवैध कटान को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीती रात भी शातिर लकडकट्टों ने फूलबेहड़ वन चौकी क्षेत्र के सुथरी गांव में गूलर के प्रतिबंधित व बेशकीमती पेड को बिना परमिट अवैध रूप से काट डाला। आरोप है कि फूलबेहड़ गांव के शातिर लकडकट्टे यूसुफ उर्फ मिर्ची और असगर के लडके ने इस अवैध कटान को अंजाम दिया है। सूत्रों की मानें तो फूलबेहड़ गांव के ही ट्रैक्टर चालक छोटे के पटेला (लकडी वाला ट्राला) में भरकर इस अवैध लकडी को लहरपुर लकडी मंडी पहुंचा दिया गया है। बताते हैं कि पूर्व में भी शातिर लकडकट्टा यूसुफ उर्फ मिर्ची तथा उसका साथी क्षेत्र में कई अवैध कटानों को अंजाम दे चुका है। रातोंरात हुए इस अवैध कटान को ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों व कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन वन विभाग के अफसर इन शातिर लकडकट्टों को ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं। इस अवैध कटान को लेकर डिप्टी रेंजर संजय आजाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सच है कि लकडकट्टों द्वारा अवैध रूप से गूलर का पेड काटा गया है, इस मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही लकडकट्टों को ट्रेस कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments