श्रावण मास भर नित्य मनोहारी स्वरूप में भक्तों की दर्शन देते रहे श्री सुरेश्वर नाथ महादेव

लखीमपुर खीरी , 4

लखीमपुर खीरी।मोहल्ला संकटा देवी में ईश्वर सिंह राईस मिल के पीछे अर्चित स्टोर्स के निकट भल्ला जी वाली गली में स्थित श्री सुरेश्वर नाथ महादेव मंदिर पूरे श्रावण मास नित्य नव स्वरूप में अपने भक्तों को सांध्य दर्शन देता रहा। आज रक्षा बंधन के दिन भोले बाबा ने भक्तों की राखी को धारण कर कृपा बरसाई।विगत कई वर्षों से भोलेनाथ के अनन्य भक्त मदन मोहन गुप्त 'कन्हैया', की घंटो की अथक मेहनत, लगन और सेवा के फल स्वरूप श्री सुरेश्वर नाथ महादेव विशेष अवसरों सहित पावन श्रावण मास में भक्तों को अलौकिक श्रृंगार धारण कर दर्शन देते रहे हैं। मंदिर में प्रति दिन अलग अलग स्वरूपों में प्रभु परिवार का दिव्य श्रृंगार, मंदिर की साज सज्जा और पूजा थाली-दीप मालिका अद्भुत और अद्वितीय नज़र आती हैं, जिनके दर्शन पूजन के लिए भारी संख्या में भक्त जन एकत्र होते हैं। समय समय पर विशेष आरती, कीर्तन और भंडारे विभिन्न भक्त जनों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं और कुछेक अन्य सेवी भक्त भी श्रृंगार में यदाकदा हाथ बंटाते रहते है।

Related Articles

Comments

Back to Top