20वां 30 दिवसीय कांवरिया स्वागत व हेल्पलाइन का कन्या भोज कर कार्यक्रम हुआ संपन्न

लखीमपुर खीरी , 4

समापन के दौरान 151 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया

मोहम्मदी खीरी।मां जानकी सेवा संस्थान द्वारा कांवरिया स्वागत समारोह एवं कांवरिया हेल्पलाइन कार्यक्रम का समापन कन्या भोज करवा कर किया गया।20 वाँ कांवरिया स्वागत समारोह कांवरिया हेल्पलाइन के आयोजक समाजसेवी शिवम राठौर ने बताया तीस दिवसीय कार्यक्रम में इस बार हर बार का रिकॉर्ड मेले का टूटा है।भंडारे में लाखों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।सफलता पूर्वक भंडारे का पूरा श्रेय बाबा को समर्पित कर रहा हूं।सफल आयोजन संपन्न होने पर 151 कन्याओं को कन्या भोज कराकर कार्यक्रम का समापन के दौरान कन्याओं पर पुष्प वर्षा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,सहयोगियों द्वारा की गई।गोला मोहम्मदी मार्ग पर कांवरियों के किसी भी प्रकार की समस्याओं को लेकर सुविधा के लिए 15 किलोमीटर की परिधि में फ्लेक्स लगाए गए थे।कांवरिया हेल्पलाइन के द्वारा कांवरियों द्वारा लगाए गए फ्लेक्स पर सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से उनको सुविधा उपलब्ध कराई गई जिसमें 9 ट्रैक्टर 33 गाड़ियों के पंचर 22 मोटरसाइकिलों की मरम्मत 4 जनरेटर की मरम्मत 5 साइकिल मरम्मत सैकड़ो कांवरियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर क्षेत्रीय नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया,वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शुक्ला, पूर्व पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा,पंडित चंद्रभाल मिश्र,संजीव मेहरोत्रा,ठाकुर दिनेश सक्सेना,महेश सिंह,उर्मिला देवी,आनंद बाजपेई,देवेश त्रिवेदी,उदय प्रताप,लक्ष्मी कुशवाहा,मोनू,करन राठौर,नीरज राठौर,अनूप,अमन राठौर,नंदू राठौर,नन्हे,आनंद,सागर राठौर,धर्मेंद्र कश्यप,जितेंद्र,काजू कारीगर,अंकित सिंह,धनीराम,हरिराम सैनी,काजू कारीगर,प्रमोद,रमेश,रामजी,ध्रुव गुप्ता,अनुराग वर्मा,गुड़िया,सुभाष,उमेश कश्यप,सोनू कश्यप,श्याम बाथम,रामनिवास कुशवाह,संतराम कश्यप,इच्छा कश्यप,शिब्बू,राम बहादुर,लक्ष्मण,हैप्पी,सुंदरम कुशवाहा,अर्जुन राठौर, अंकित राठौर,दीपू कनौजिया,रानू कनौजिया,मोनू राठौर,विशाल राठौर,कमल सिंह,अन्नू भैया अश्विनी कश्यप,करन कुमार,मोहित कटियार, अभिषेक सहित कार्यक्रम के सहयोगी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top