यातायात व्यवस्था धड़ाम! डग्गामार बसों की छत पर मौत का सफर! हादसे को दावत
लखीमपुर खीरी Aug 29, 2026 at 04:58 PM , 4जान जोखिम में डालकर डग्गामार बसों की छतों पर यात्रा कर रहे लोग
मैगलगंज में बेखौफ डग्गामार बसों का संचालन, यात्रियों की जान खतरे में...
क्षमता से अधिक सवारियां और बस की छत पर बैठाकर कराया जा रहा सफर, परिवहन विभाग की कार्रवाई पर सवाल?
मैगलगंज-खीरी।कस्बा मैगलगंज के मुख्य चौराहे पर डग्गामार बसों का संचालन लगातार जारी है। बस संचालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर क्षमता से अधिक सवारियां भरने के साथ ही कई यात्रियों को बस की छत पर बैठाकर सैकड़ों किलोमीटर का सफर करा रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में बस की छत पर बैठे यात्री और जर्जर हालत की टूरिस्ट बस साफ दिखाई दे रही है।
स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग द्वारा छोटे वाहनों के खिलाफ तो लगातार चालान और सीज की कार्रवाई की जाती है, लेकिन मुख्य चौराहे से खुलेआम गुजरने वाली इन डग्गामार बसों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी मुख्य चौराहे पर एक डग्गामार बस में भीषण आग लग गई थी और बस जलकर राख हो गई थी। गनीमत रही कि उस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बावजूद बसों में यात्रियों को छत पर बैठाकर सफर कराने का सिलसिला जारी है।
स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ऐसी बसों के परमिट और फिटनेस की जांच कराकर नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।






_page-0001.jpg)
























Comments