बस की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी , 4

लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद के शारदानगर थाना क्षेत्र के पतरासी गांव के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार साले बहनोई को टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक खीरी जनपद के थाना व कस्बा नीमगांव निवासी सियाराम शारदानगर थाना क्षेत्र के बेलपुरवा गांव अपनी बहन के घर राखी बंधवाने आया था। दोपहर में सियाराम अपने बहनोई रमेश कुमार 28 वर्ष पुत्र मनोहर चौहान के साथ बाइक से पतरासी चौराहे पर आया था। जहां से वह दोनों बाइक से वापस बेलपुरवा गांव जा रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक मैरिज लॉन के पास पहुंचीं कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साला बहनोई खून से लथपथ हो कर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना पाकर शारदानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डाक्टरों ने साले बहनोई दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे को लेकर शारदानगर थानाध्यक्ष बृजमोहन सैनी ने बताया कि बस और बाइक में आमने-सामने में टक्कर हुई हैं, दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जायेगी। हादसे का सबब बनी प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top