कृषक समाज इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया,
लखीमपुर खीरी Aug 27, 2026 at 07:22 PM , 2गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन का त्योहार प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राखी बाँधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधन रवि प्रकाश वर्मा, डॉ पूर्वी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य लखपत भारती डॉ अनिल कुमार ओम प्रकाश यादव सहित सभी समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे संचालन देवेंद्र सिंह ने किया,






_page-0001.jpg)
























Comments