रक्षाबंधन से पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पालिकाध्यक्ष को बांधा रक्षा सूत्र,

लखीमपुर खीरी , 2

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व नगर पालिका कार्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पालिका कार्यालय पहुंचकर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
छात्राओं के स्नेह से अभिभूत पालिकाध्यक्ष ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राखी का यह धागा भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। छात्राओं का यह स्नेह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है।
उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों का सम्मान एवं सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है। शिक्षा और संस्कार के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देना ही सशक्त समाज की पहचान है।
सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा बांधे गए रक्षा सूत्र ने रक्षाबंधन के पर्व को और भी भावपूर्ण बना दिया। इस दौरान छात्राओं और पालिकाध्यक्ष के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top