मैगलगंज में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ 31 अगस्त को ‘जल सत्याग्रह’ करेगा भाकियू सम्राट

लखीमपुर खीरी , 1

मैगलगंज खीरी:विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं से नाराज भारतीय किसान यूनियन (सम्राट) ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव ने उप जिलाधिकारी मितौली को अल्टीमेटम देते हुए ऐलान किया है कि आगामी 31 अगस्त (सोमवार) को मढ़िया घाट पर हजारों किसानों के साथ विशाल 'जल सत्याग्रह' आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू सम्राट के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) जितेन्द्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि पसगवां ब्लॉक की तीन प्रमुख ग्राम पंचायतोंमैगलगंज, खखरा और बेहड़ा जोरावर में विकास कार्यों के नाम पर भारी वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि इन तीनों पंचायतों में एक भी सफाई कर्मी तैनात नहीं है। इसके चलते नालियां पूरी तरह चोक होकर ओवरफ्लो हो रही हैं और नालों पर अवैध अतिक्रमण हो चुका है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल है।
ज्ञापन में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा उदाहरण देते हुए बताया गया कि नवनिर्मित 'मढ़िया घाट पुल' निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण उद्घाटन के महज 3 महीने के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीरों और किसानों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है और सरकारी धन की खुली बंदरबांट उजागर हुई है।प्रशासन की होगी पूरी जिम्मेदारीकिसान यूनियन ने चेताया है कि यदि इन समस्याओं का तत्काल निस्तारण नहीं किया गया, तो सोमवार को मढ़िया घाट की नदी में उतरकर उग्र जल सत्याग्रह किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस आंदोलन के दौरान यदि कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय शासन और प्रशासन की होगी। इस आंदोलन में जिले भर से हजारों पदाधिकारियों और किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top