सरस्वती शिशु मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबन्धन पर्व,छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
लखीमपुर खीरी Aug 27, 2026 at 07:05 PM , 3लखीमपुर खीरी:स्थानीय विद्या भारती विद्यालय,सनातन धर्म सरस्वती शिशु मन्दिर लखीमपुर खीरी में गुरुवार को भाई बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबन्धन पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह ने उपस्थित सभी भैया-बहनों और आचार्यों के समक्ष कार्यक्रम की भूमिका रखी। उन्होंने बच्चों को त्योहारों की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया।इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य राकेश कुमार तिवारी ने रक्षाबन्धन के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देवराज इन्द्र की पत्नी शची द्वारा रक्षा-सूत्र बांधे जाने, महाभारत काल में द्रौपदी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को अंगुली कटने पर साड़ी का पल्लू बांधने तथा मुगलकाल में चित्तौड़ की रानी कर्णवती द्वारा सम्राट हुमायूँ को राखी भेजकर सहायता मांगने जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का जीवंत वर्णन किया।वहीं, श्रीमती रजनी कपूर ने पर्व की महत्ता और इसे मनाए जाने की पारंपरिक विधि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में इस पर्व का मूल उद्देश्य देश की सुरक्षा करना भी है। उन्होंने बताया कि इस दिन देश के प्रधानमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सेना के जवानों के साथ सीमाओं पर जाकर राखी मनाते हैं और उनके राष्ट्र रक्षा के संकल्प की सराहना करते हैं।
नगर के प्रशासनिक कार्यालयों में बांधी राखी
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया।उत्तम जी,अखिलेश जी, श्रीमती पूजा मिश्रा एवं श्रीमती पूजा यादव के नेतृत्व में शिशु मन्दिर की छात्राओं ने नगर के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों का भ्रमण किया।छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय,पुलिस लाइन, जिला कारागार (जेल), सांसद,विधायक तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को रक्षा-सूत्र (राखी) बांधी गई । अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments