बाघ के हमले में घायल ग्रामीण का हाल जानने पहुंचे डीएफओ, ग्रामीणों को किया जागरूक
लखीमपुर खीरी Aug 27, 2026 at 07:02 PM , 3लखीमपुर खीरी:बरवर चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककराही के पंचायत भवन में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ एक आवश्यक बैठक की। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) तापस मिहिर पहुंचे।हाल ही में ग्राम ककराही के निवासी केपी कुमार (पुत्र शिवकरन लाल) बाघ के हमले में घायल हो गए थे। उनका इलाज शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। डीएफओ तापस मिहिर अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से केपी कुमार का हाल-चाल जानने उनके घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।बैठक के दौरान डीएफओ ने ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस समय क्षेत्र में गन्ने की फसल ज्यादा होने के कारण जंगली जानवर वन क्षेत्र से भटककर आबादी और खेतों की तरफ आ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति खेतों पर अकेले न जाए।हमेशा समूह (ग्रुप) बनाकर ही खेतों की तरफ रुख करें।यदि कोई जंगली जानवर दिखाई दे, तो शोर-शराबा न करें।जानवर दिखने पर तुरंत अपने क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारी को इसकी सूचना दें।बैठक में यह रहे मौजूद,इस मौके पर महेशपुर रेंज का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से मुख्य रूप से डिप्टी रेंजर मोहम्मद उमर, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र पाल गौतम, वन दरोगा अखिलेश सिंह, वन दरोगा विजय सिंह और रोहित कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments