ककराही गांव पहुंचा वन विभाग का दल, ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के लिए किया जागरूक
लखीमपुर खीरी Aug 27, 2026 at 06:58 PM , 2मोहम्मदी-खीरी। ग्राम ककराही में वन विभाग की टीम ने पहुंचकर तेंदुए के हमले में घायल केपी कुमार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही ग्रामवासियों को तेंदुए से बचाव एवं सतर्कता को लेकर जागरूक किया गया।
डीएफओ तापस मिहिर ने स्वयं गांव जाकर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक किया घायल व्यक्ति को सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन वही बताया कि गांव में बाघ की अगर कोई सूचना मिलती है तो उसे खदेड़ने का काम ना करें तत्काल वन विभाग को सूचना दें इस मौके पर मोहम्मद उमर डिप्टी रेंजर, सुरेंद्र पाल गौतम डिप्टी रेंजर, अखिलेश सिंह वन दरोगा, विजय सिंह वन दरोगा सहित समस्त महेशपुर स्टाफ मौजूद रहे
अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। टीम ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।






_page-0001.jpg)
























Comments