मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी।जनपद के थाना व जिला खीरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम झसिया के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और दबंगई के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने मामले की मौके पर जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में ग्राम झसिया निवासी अजीत, मदन, पवन, रामचंद्र, विनय, मनोज, आशीष, जाहिद खां और मुनीष कुमार सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग किशोरी भार्गव, हीरा, उत्तम, शिवनंदन और राम मूर्ति मुख्य रास्ते पर अपने पालतू जानवरों को बांधकर अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं।
स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही भारी परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित होने के कारण आए दिन गांव में कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता को उठानी पड़ रही है। रास्ता रोकने का विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और उल्टा ग्रामीणों से ही जुर्माने की मांग करने लगते हैं।
ग्रामीणों ने शासन से गुहार लगाई है कि इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कराया जाए और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top