युवक चढ़ा टावर पर, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

लखीमपुर खीरी , 6

धौरहरा खीरी। बुधवार सुबह लगभग 10.30 बजे तहसील परिसर के सामने स्थित नशें की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक द्वारा दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार ग्रामीणों व परिजनों की बात सहमति पर उतर गया।टावर से उतरने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक पर मोबाइल चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के तहत नगरीय क्षेत्र के मोहल्ला फतेहनगर निवासी शाबान 28 पुत्र चुन्ना बुधवार सुबह 10 बजे के आस-पास तहसील परिसर के ठीक सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढने की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल धौरहरा दिनेश शर्मा उप निरीक्षक बीरेंद्र सिंह व फायर सर्विस के जवानों व परिजनों के लाख समझाने पर युवक नीचे उतर आया।टावर से युवक कहता रहा कि मेरी पत्नी का चाल चरित्र ठीक नहीं है जिससे इसकी शादी उसी से कराने की मांग प्रशासन व परिजनों के मानने पर नीचे उतरा। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ कोतवाली परिसर में युवक की पत्नी ने युवक के साथ रहने से मना कर दिया और अपने मायके सिंगाही चली गई।
कस्बा चौंकी इंचार्ज बीरेंद्र सिंह ने बताया कि शाबान पर पहले से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top