राखी सरहद के नाम, बीपीएस पब्लिक स्कूल में सैनिकों के प्रति आभार का अनोखा उत्सव

लखीमपुर खीरी , 9

लखीमपुर खीरी।रक्षाबंधन का पर्व इस साल बीपीएस पब्लिक स्कूल के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि देशभक्ति और आभार का प्रतीक बन गया।इस पावन अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य था - देश की रक्षा में तैनात हमारे वीर जवानों को धन्यवाद कहना।छोटे-छोटे हाथों से बनाए गए रंग-बिरंगे आभार कार्ड, जिन पर लिखा था "Dear Jawan, Jai Hind" और "Thank You Soldier", बच्चों ने बड़े प्यार से तैयार किए थे। हर कार्ड में एक प्रार्थना थी, एक सम्मान था।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने न केवल अपने हाथों से बने कार्ड सैनिकों को भेंट किए, बल्कि स्नेह और सम्मान के साथ उनकी कलाई पर राखी भी बांधी। वह क्षण भावुक कर देने वाला था - जब एक बहन सरहद के भाई की कलाई पर रक्षा का धागा बांध रही थी।
सैनिकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया और देश सेवा का महत्व समझाया।
यह कार्यक्रम बच्चों के मन में देश प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को और गहरा कर गया।

Related Articles

Comments

Back to Top