धूमधाम से निकल बारावफात का जुलूस

लखीमपुर खीरी , 8

धौरहरा खीरी।
कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला सरोजनीनगर व रामबाटिका धाम से बुधवार को बारावफात का जुलुस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
जानकारी के अनुसार इस्लामी कैलेण्डर के मुताबिक बुधवार 12 रवीउल्ल/बारावफात का जुलुस नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला सरोजनीनगर राम बाटिका धाम से सुबह लगभग 10 बजे संयुक्त रूप से निकला।जुलूस सिनेमा चौराहे होकर मेन बाजार व बस स्टैंड कोतवाली रोड होते हुए समापन शाम 6.30 बजे सरोजनीनगर में किया गया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह अन्य उप निरीक्षकों व सिपाहियों के साथ डटे रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top