हिस्ट्रीशीटर का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी Aug 26, 2026 at 06:45 PM , 0निघासन, खीरी। पढुआ थाना क्षेत्र के लखनियापुर गांव के बाहर बुधवार सुबह धान के खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त पठाननपुरवा निवासी 45 वर्षीय कलीम खान पुत्र मजलूम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव आधा खेत में और आधा रास्ते पर पड़ा था, जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत से उसकी बाइक भी बरामद हुई है।
मृतक पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर अपराधी घोषित था। उस पर पढुआ, निघासन व धौरहरा समेत कई थानों में विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी दिनों से पुलिस के लिए मुखबिरी का काम भी करता था।
सूचना पर पढुआ एसओ मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments