नेपाली तस्कर से मूर्तियां व बर्तन बरामद
लखीमपुर खीरी Aug 26, 2026 at 06:45 PM , 0लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा में कवच योजना के तहत भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक नेपाली नागरिक को तस्करी के सामान के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया अभियुक्त बुधीराम चौधरी पुत्र भगु थारू निवासी टीकापुर वार्ड नं. 6, जिला कैलाली, नेपाल का रहने वाला है। एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में उसके पास से अवैध रूप से ले जाई जा रही पीतल की मूर्तियां व बर्तन बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को चेकिंग के दौरान अभियुक्त के पास से 8 पीतल की मूर्तियां, 5 पंचमुखी व सप्तमुखी दीये, 50 तांबे के चम्मच और 6 स्टील की छलनी बरामद की गईं, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद सामान को सीजर फर्द तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय पलिया को सौंप दिया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments