लूट कांड का पर्दाफाश दो बदमाश सहित सुनार भी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी। थाना मोहम्मदी पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लुटेरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी की टीम ने मंगलवार को मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर शंकरपुर राजा मोड़ से रोहित गौतम निवासी पुवायां शाहजहांपुर, नितिन गौतम निवासी सुआताली मड़ैया मोहम्मदी और बजारगंज निवासी लक्ष्मण गुप्ता को पकड़ा।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक, एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तलाशी से 7800 रुपये नकद तथा लूटी गई पीली धातु के एक कान का कुंडल और एक झाला बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामचन्द्र सिंह, उप निरीक्षक मेराज अहमद, कांस्टेबल हुकम सिंह, कांस्टेबल जगमोहन, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल सुरेन्द्र गोस्वामी शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top