खाद्य विभाग के छापे में 67 किलो दूषित मिठाई नष्ट

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा के दिशा-निर्देश पर बुधवार को खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारा।जांच के दौरान दुकानों पर रखी लगभग 67 किलो लौंज, पेड़ा व अन्य मिठाइयां दूषित व खाने योग्य न मिलने पर मौके पर ही नष्ट कराई गई। साथ ही टीम ने दही, पनीर और रसगुल्ला के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दूषित दही, पनीर व खोया के निर्माण और बिक्री पर पहले से प्रतिबंध है। त्योहार के दौरान शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top