*राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई, दिए निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 0

*पीड़ित महिलाओं की सुनी पीड़ा, दी राहत की राह*

*जनसुनवाई में 38 नए मामलों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

लखीमपुर खीरी, 25 अगस्त 2026 । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने विकास भवन स्थित सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित कर महिलाओं से जुड़े प्रकरणों के प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह तथा अन्य प्रकार के महिला उत्पीड़न से जुड़े 38 नए मामलों की विस्तार से सुनवाई की गई। साथ ही पूर्व से आयोग के समक्ष विचाराधीन लंबित 77 प्रकरणों के पक्षकारों व जांच करने वाले उपनिरीक्षकों को जनसुनवाई में बुलाकर पर प्रगति की समीक्षा कर के जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं !

जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं ने आयोग सदस्य के समक्ष अपनी व्यथा खुलकर रखी। उन्होंने पुलिस, पारिवारिक और सामाजिक उत्पीड़न संबंधी मामलों को विस्तार से बताया। श्रीमती सुजीता कुमारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान चिकित्सा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग , शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी , महिला थानाध्यक्ष , परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक , मनिषा मिश्रा पैनल अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर, जनपद के थानों से उपनिरीक्षक, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी, और अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top