दो एकड़ केले की फसल काटकर की क्षतिग्रस्त नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी , 0

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व दो एकड़ केले की फसल काटकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी निवासी किसान मलखे पुत्र राम आसरे ने सोमवार में पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि रंजिश को लेकर रविवार 23.08.26 की रात गावं निवासी सत्यप्रकाश पुत्र राम आकाश व राज पुत्रगण सत्यप्रकाश ने मेरे खेत में खड़ी केले की फसल लगभग 2 एकड़ को काट कर तहस नहस कर दिया जिसमें  लगभग 15 लाख रुपए का नुक़सान हुआ।ग्रामीणों के मुताबिक नुकसान हुआ केला लगभग 40 पर्सेंट तैयार हो चुका था। जबकि इससे पूर्व मेरी बहू अनामिका सैनी ने 1 जून 26 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उपरोक्त लोगों द्वारा केले के 10 पेड़ ज़मीन के बराबर काटकर व लगभग 50 पेड़ों के पत्ते छीलकर नष्ट-भ्रष्ट करने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

कोतवाल धौरहरा दिनेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करतें हुए जांच शुरू हो गई।

Related Articles

Comments

Back to Top