*भीम आर्मी के जिला लखीमपुर खीरी जिला संयोजक बने एड. दीपक जाटव, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प*
लखीमपुर खीरी Aug 25, 2026 at 05:35 PM , 0तिकुनियां खीरी
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार के तहत जिला लखीमपुर खीरी में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी रवि डेविड की संस्तुति पर एड. दीपक जाटव जी को भीम आर्मी का जिला संयोजक (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त जिला संयोजक एड. दीपक जाटव जी ने इस मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
अपने बयान में एड. दीपक जाटव ने संकल्प लिया कि वे लखीमपुर खीरी जिले में संगठन का विस्तार कर भीम आर्मी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। इसके साथ ही वे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक एवं सांसद भाई एड. चंद्रशेखर आजाद के हाथों और भीम आर्मी संगठन को जिले में पूरी ताकत से मजबूत करेंगे।
इस मनोनयन के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है और सभी ने नवनियुक्त जिला संयोजक को शुभकामनाएं दी हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments