आईजीआरएस जांच के दौरान लेखपाल रवि प्रकाश तोमर पर गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ ब्लाक के ग्राम नरहर में सरकारी भूमि और अंबेडकर पार्क की भूमि पर अवैध कब्जे की आईजीआरएस  शिकायत संख्या 40015326041839 की जांच के दौरान हल्का लेखपाल रवि प्रकाश तोमर पर गंभीर आरोप लगा है।
पीड़िता निवासी शास्त्री नगर कोतवाली सदर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 5 अगस्त 2026 को सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की थी। 24 अगस्त 2026 को जांच के लिए गए हल्का लेखपाल रवि प्रकाश तोमर ने सुबह 9.23 बजे से 9.31 बजे के बीच फोन पर अभद्रता से बात की। इसके बाद दोपहर 12.02 और 12.04 बजे नंबर 914017085 से फोन आया और कॉल करने वाले ने अपना नाम महताब निवासी ग्राम नरहर बताया।
आरोप है कि जब दोबारा लेखपाल रवि प्रकाश तोमर के नंबर 9670814915 पर संपर्क किया गया तो लेखपाल ने अपना मोबाइल गांव के एक व्यक्ति महताब को दे दिया और उसी नंबर से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने कहा कि पूरी घटना का मास्टरमाइंड लेखपाल रवि प्रकाश तोमर है जिसने आईजीआरएस  जांच की गोपनीय सूचना गांव के व्यक्ति को लीक की है। पूरी घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित होने और 24 अगस्त की आईजीआरएस  व लोकेशन जांच की मांग की गई है ताकि स्पष्ट हो सके कि लेखपाल का फोन गांव के व्यक्ति महताब के पास कैसे पहुंचा।
पुलिस अधीक्षक से लेखपाल रवि प्रकाश तोमर और गांव के व्यक्ति महताब के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top