दबंगों ने घर में घुसकर की लूटपाट व जानलेवा हमला, पुलिस पर लगा एकतरफा कार्रवाई का आरोप
लखीमपुर खीरी Aug 25, 2026 at 05:25 PM , 0शलखीमपुर खीरी।जनपद के थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में दबंगई और पुलिसिया उत्पीड़न का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, नकदी व जेवर लूटने और स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित रामजीवन के अनुसार, विवाद की शुरुआत बीते दिनों सरकारी नलकूप पर पानी भरने को लेकर हुई थी। इसी रंजिश में विपक्षियों ने पहले पीड़ित के बेटे को रास्ते में घेरा और फिर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों को बेरहमी से पीटा, जिससे पीड़ित की पत्नी का हाथ और पसलियां टूट गईं।नकदी, जेवर और गैजेट्स की लूटपीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने घर में रखा सैमसंग का टैबलेट, मोबाइल फोन, 20,000 की नगदी और महिला के कान के सोने के कुंडल लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने और गांव से उजाड़ने की धमकी भी दी। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रक्षक ही भक्षक: पीड़ित पर ही कर दी कार्रवाई
हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार जब न्याय के लिए फरधान थाने पहुंचा, तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय विपक्ष के दबाव में आकर पीड़ित पक्ष के ही एक सदस्य (साकेत कुमार) का धारा 151 में चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस के इस पक्षपातपूर्ण रवैये से पीड़ित परिवार खौफ में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।पीड़ित ने अब एसपी से गुहार लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और लूटे गए सामान की बरामदगी समेत परिवार की सुरक्षा की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments