पुत्रदा एकादशी पर गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भव्य संकीर्तन में देर रात तक थिरके श्रद्धालु,
लखीमपुर खीरी Aug 24, 2026 at 06:17 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी, खुटार रोड स्थित अनिल चक्की के सामने 'जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति (रजि.)' द्वारा पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 'हारे के सहारे की जय' और 'खाटू नरेश की जय' के गगनभेदी जयघोषों से पूरा प्रांगण भक्तिमय हो उठा। भजन गायक अमन मिश्री की तानों पर झूमे भक्त संकीर्तन का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद वृंदावन धाम से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री अमन मिश्री, शिवम गुप्ता और अजय गुप्ता ने अपनी मधुर वाणी से समां बांध दिया। ‘मोर पंख वाला मिल गया’, ‘हम हो गए राधा रानी के’ और ‘मुझे रास आ गया तेरे दर पर सर झुकाना’ जैसे प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक भाव-विभोर होकर झूमते रहे। अलौकिक दरबार और छप्पन भोग बना आकर्षण
फूलों से सजे बाबा श्याम के भव्य अलौकिक दरबार और इत्र की मनमोहक सुगंध ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया। संकीर्तन के दौरान पुजारी संतोष पाठक ने पुत्रदा एकादशी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए द्वापर युग के राजा महीजित की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि सावन शुक्ल एकादशी के विधिपूर्वक व्रत और पूजन से ही राजा को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी।अतिथियों का सम्मान व महाप्रसाद वितरण
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता विपिन कुमार मिश्रा को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भी संकीर्तन में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया और भजनों का आनंद उठाया।संकीर्तन के समापन पर बाबा श्याम की भव्य महाआरती उतारी गई और उपस्थित श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय व दूर-दराज से आए श्याम प्रेमी, महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सेवादारों का विशेष योगदान रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments