आईजीआरएस शिकायत के बाद लेखपाल के मोबाइल पर गाली गलौज का आरोप, ऑडियो वायरल
लखीमपुर खीरी Aug 24, 2026 at 06:15 PM , 3सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत करना महिला को पड़ा भारी, मिली धमकी
लखीमपुर-खीरी। फूलबेहड़ ब्लाक के ग्राम नरहर में सरकारी भूमि और अंबेडकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे की आईजीआरएस शिकायत के बाद राजस्व महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत के बाद हल्का लेखपाल की सह पर एक ग्रामीण पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की गई है।जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2026 को ग्राम नरहर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत संख्या 40015326041839 दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसी शिकायत की जांच के लिए 24 अगस्त को हल्का लेखपाल रवि प्रकाश तोमर गांव गए थे। सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर लेखपाल के नंबर 9670814915 से शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल आया, जिसे रिसीव नहीं किया जा सका।
आरोप है कि जब 9 बजकर 31 मिनट पर वापस कॉल किया गया तो मौके पर आने की बात कहकर फोन काट दिया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर 9140170851 नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने अपना नाम महताब निवासी नरहर बताया। जब जानकारी के लिए लेखपाल के नंबर 9670814915 पर दोबारा फोन किया गया तो उधर से महताब ने ही मां बहन की गालियां देते हुए फोन काट दिया।
शिकायत में कहा गया है कि इसके तुरंत बाद महताब ने अपने नंबर से दोबारा कॉल कर पत्रकारिता न करने की चेतावनी दी और जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया गया है। बताया गया है कि इससे पहले लोक निर्माण विभाग से सूचना मांगने पर भी धमकाया गया था, जिसका आरोपी फिलहाल जमानत पर है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से लेखपाल रवि प्रकाश तोमर और महताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों नंबरों की सीडीआर जांच कराने की मांग की गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments