सनशाइन हॉस्पिटल के चिकित्सा सेवारथ ने कांवड़ियों को दिया निःशुल्क उपचार , भूतनाथ मेंले पर गोला में उमड़ा भक्तों का सैलाब,

लखीमपुर खीरी , 0

​गोला गोकर्णनाथ खीरी,
पवित्र सावन माह के आखिरी सोमवार को भूतनाथ मेले के अवसर पर छोटी काशी गोला में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे लाखों कांवड़ियों और शिवभक्तों में से जरूरत मंद लोगों को सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की तरफ से  निःशुल्क उपचार किया गया। 
प्रदेश के कई जिलों से कांवड़ लेकर लाखों श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर छोटी पहुच रहे हैं। ऐसे में पैदल चलने के कारण श्रद्धालुओं को पैरों में सूजन,घाव,मांस पेशियों में खिंचाव एवं थकान की दिक्कत से उनको सामना करना पड़ता है। जिसके मद्देनजर सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा के द्वारा मेले की शुरुआत से एक चिकित्सा सेवा रथ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। जो लगातार चिकित्सीय सेवाएं दे रहा है। जिस पर दवाइयों एवं संसाधन के साथ मौजूद स्टाफ कांवड़ियों की सेवा में लगा हुआ है।निःशुल्क सेवा का कांवड़िए फायदा उठा रहे हैं। सेवा रथ गोला क्षेत्र की खुटार,मोहम्मदी लखीमपुर रोड रिलायंस पेट्रोल पंप तक घूम कर चिकित्सीय सुविधा देने का काम कर रहा है। डॉ.ने कहा कि
​"सावन का महीना सनातन संस्कृति की अगाध श्रद्धा,आस्था और समर्पण का प्रतीक है। दूर-दूर से अपनी मनोकामनाएं और बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट भक्ति लेकर आ रहे कांवड़िए हमारे पूज्य मेहमान हैं। इन शिवभक्तों की सेवा करना मेरे लिए किसी  सौभाग्य से कम नहीं है।

Related Articles

Comments

Back to Top