रसोइया सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

लखीमपुर खीरी , 20

मितौली खीरी। विकास खंड मितौली सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि सदस्य राष्ट्रीय परिषद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह,खन्ड शिक्षा अधिकारी मितौली नें मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों को अध्यापक सलीम अहमद नें पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रसोइया सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक विद्यालय की रसोईया को मुख्यमंत्री मिड डे मील और रसोइयों के महत्व को बताया और उपस्थित रसोइयों से कहा परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, कैशलेस सुविधा के साथ-साथ एक हजार रुपया प्रति माह वेतन बढ़ोतरी कर ड्रस का भत्ता भी पांच सौ से बढ़कर एक हजार कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर भाजपा सरकार ने सम्मानित किया। और  पांच लाख रुपये तक के मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान राव ने उपस्थित अतिथियों रसोइयों व अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का कुशल संचालन संजय सिंह सुशील शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया, इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, अध्यापक होमेश्वर पाण्डेय, विनय पान्डेय, मनीष मिश्र, महेश कुमार, राम सहाय, सलीम अहमद, शिवम राठौर, अनिल कुमार, राकेश राठौर ,रामनिवास वर्मा, अनुदेशक संघ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मुनेश कुमार सहित शिक्षक, शिक्षिकायें, रसोईया मौजूद रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top