पर्यावरण मित्र समूह रजि. की कोर कमेटी की बैठक में आगामी गतिविधियों पर चर्चा

लखीमपुर खीरी , 23

लखीमपुर खीरी।पर्यावरण मित्र समूह रजि. की कोर कमेटी की बैठक में आगामी गतिविधियों पर चर्चा, आय व्यय प्रस्तुति सहित सचिव संजय कुमार गुप्ता का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष राम मोहन गुप्त को आकाशवाणी लखनऊ में प्राप्त पुरस्कार के लिए प्रशस्ति प्रदान की गई।सिविल लाइंस स्थित सुमन श्रीवास्तव के निवास पर विशाल सेठ की अध्यक्षता में सम्पन्न कोर कमेटी की बैठक में उपाध्यक्ष मयूरी नागर द्वारा अद्यतन आय व्यय प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्रों हित सदस्यता, हरियाली मित्र सम्मान, पौधारोपण आदि पर वृहद विचार विमर्श किया गया। सभी सदस्यों एवं परिवार जनों द्वारा सचिव संजय कुमार गुप्ता के शुभ जन्म दिवस का आयोजन कर दीर्घायु जीवन और सुयश कीर्ति की कामना की गई। हाल ही में एफ एम रेनबो के छब्बीस साल बेमिसाल प्रतियोगिता में आकाशवाणी लखनऊ में पुरस्कृत होने के लिए राम मोहन गुप्त के प्रयासों को भी सराहा गया।इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष विशाल सेठ, उपाध्यक्ष द्वय राम मोहन गुप्त एवं मयूरी नागर, सचिव संजय कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुमन श्रीवास्तव, पूजा सिंह चौहान एवं सपना कक्कड़ सहित लेखनी सेठ एवं शिल्पी गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top