सहयात्रियों के साथ मानसरोवर यात्रा से लौट रहे आशुतोष गुप्ता

लखीमपुर खीरी , 20

लखीमपुर खीरी।डॉ आशुतोष गुप्ता ने विधिवत परिक्रमा, दर्शन कर पवित्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूर्ण कर जन कल्याण की कामना सहित छोटी काशी के लिए कदम बढ़ा दिए हैं।तेरह अगस्त को गोला गोकर्णनाथ से पवित्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर दूसरी बार गए आर्थोपेडिक सर्जन डॉ आशुतोष गुप्ता वाया नेपाल काठमांडू मार्ग से सहयात्रियों के साथ रवाना हुए थे। उन्नीस अगस्त को पवित्र मानसरोवर एवं बाईस अगस्त को पावन कैलाश पर्वत की परिक्रमा करके सर्व मंगल कल्याण की कामना की और इष्ट मित्रों परिजनों के शुभ, समृद्ध स्वास्थ्य प्रद जीवन की कामना की। यात्रा के दौरान इकोटेक ट्रैवल' के प्रतिनिधि विमल की ब्रीफिंग, समस्त सहयात्रियों सहित अनुराग मिश्रा, अंशुमन शुक्ला और कुलदीप के साथ ने तथा पूर्व में की गई यात्रा के अनुभवों एवं तैयारियों ने दर्शन यात्रा को और भी सुगम बना दिया।यात्रा के दौरान डॉ आशुतोष गुप्ता ने परिवारजनों एवं मित्रों को को वीडियो कॉल कर पवित्र मानसरोवर और कैलाश पर्वत के दर्शन भी कराए। कैलाश पर्वत की अति कठोर परिक्रमा, सर्द मौसम, बारिश, हवाएं और बर्फीले पहाड़ भी यात्रियों के उत्साह व भक्ति भावना को डिगा न सके। स्नेही शुभेच्छुओं की सद्भावनाओं और भोलेनाथ प्रभु की कृपा से भली भांति यात्रा सम्पन्न कर डॉ आशुतोष गुप्ता सहयात्रियों सहित स्वदेश घर वापसी के लिए चल दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top