*महिला थाना पर सुलह समझौते से निपटारा कराके 08 जोड़े की विदाई कराके सराहनीय कार्य किया गया है*

लखीमपुर खीरी , 19

लखीमपुर-खीरी  ! 23 अगस्त 2026 रविवार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा *मिशन शक्ति अभियान* जनपद में चलाया जा रहा है, जिंसके अन्तर्गत काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, श्रीमती किरन अग्रवाल, कय्यूम ज़रवानी के द्वारा पारिवारिक विवादों के मामलों में सुलह कराके 08 जोड़े पति पत्नी की विदाई कराके सराहनीय कार्य किया गया है !
               बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा निर्देशन में  महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र काउंसलरों पर दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रार्थना पत्रों में काउन्सलर के सहयोग से 17 मामलों में सुलह समझौता का प्रयास किया गया , जिसमें से 08 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, 04 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था जिसमें पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है,03 मामलों में जिसमें सुलह प्रयास सार्थक नही हुआ इस अवसर पर महिला थाने की उपनिरीक्षक दिनेश मणि पाण्डेय, महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार , सारिका सिंह चौहान द्वारा काफी सहयोग किया गया है, सुलह समझौता के समय पक्षकारों के परिवारीजन भी उपस्थित रहे है!

Related Articles

Comments

Back to Top