लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी पर लेखपाल संघ में आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग, कार्य बहिष्कार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया
लखीमपुर खीरी Aug 22, 2026 at 04:52 PM , 12(हरिशंकर मिश्र/केके शुक्ला)
लखीमपुर-खीरी। सोहावल तहसील अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप को एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए जाने के विरोध में लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर लखीमपुर-खीरी समेत पूरे प्रदेश में लेखपाल संघ धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रहा है।
बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम ने अयोध्या में कैल पारा गांव में जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल उत्कर्ष दीप को ट्रैप कर गिरफ्तार किया था।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा व मंत्री रामकृष्ण मिश्र की अगुआई में सदर तहसील में हुए प्रदर्शन में लेखपालों ने कहा कि शिकायतकर्ता ने जबरन फाइल में रुपये रखकर लेखपाल को दिए और फिर ट्रैप कराया गया। संघ ने इसे साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संघ पदाधिकारियों का कहना है - भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई हो, किसी कर्मचारी को साजिश के तहत फंसाना बर्दाश्त नहीं होगा।
उत्कर्ष दीप मामले की निष्पक्ष जांच हो,
गिरफ्तार लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई समाप्त की जाए,
लेखपालों के खिलाफ हुई पहले की कार्रवाइयों को भी वापस लिया जाए।
लेखपालों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सामूहिक धरने से तहसीलों में जमीन पैमाइश, खतौनी जैसे राजस्व कार्यों के प्रभावित होने की आशंका है।
फिलहाल एंटी करप्शन टीम और प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है। इस दौरान तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित दीक्षित, रमाकांत मिश्रा, भीमरतन, दीपक वर्मा, बृजेश, सहित तहसील के अन्य तमाम लेखपाल उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments