नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने पर सुभाषवादियों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी , 14

**लखीमपुर खीरी।** पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने और उनके खिलाफ कुछ भाजपा नेताओं द्वारा कथित रूप से असंसदीय भाषा का प्रयोग किए जाने को लेकर सुभाषवादी संगठनों ने तीखा आक्रोश जताया है। संगठनों ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
 
पत्र में कहा गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद हिंद फौज के भारत की स्वतंत्रता में दिए गए बलिदानी एवं ऐतिहासिक योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। नेताजी का अपमान पूरे देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का अपमान है।
 
सुभाषवादी संगठनों ने प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने तथा नेताजी के प्रति कथित आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।
 
इस दौरान लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ सुभाषवादी विद्यासागर, पं. राजेश दीक्षित, कुमुदेश शंकर शुक्ल, सीतापुर के राम सरन वर्मा, चैतन्य भारती, अजय वर्मा, बाबूराम कनौजिया तथा बाराबंकी के रामचंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top