*जनपद खीरी में 25 अगस्त 2026 को राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी उपस्थित में होगी महिला जनसुनवाई व निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी Aug 21, 2026 at 05:10 PM , 8लखीमपुर-खीरी, 21 अगस्त 2026 ! जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों की उपस्थित में उ० प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुजीता कुमारी द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम में महिला जनसुनवाई , महिला बंदी गृह एवं जिला चिकित्सालय लखीमपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर का निरीक्षण करेगी !
जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य सुजीता कुमारी का एक दिवसीय कार्यक्रम जनपद में होना है दिनांक 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे 11 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र (नगरीय /ग्रामीण ) का निरीक्षण , प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक महिला जनसुनवाई, 3:00 बजे से महिला बंदी गृह का एवं 3:35 बजे से जिला महिला चिकित्सालय निरीक्षण, 04:00 बजे से 05:00 बजे तक वन स्टाप सेंटर लखीमपुर , कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर का निरीक्षण करेंगी !































Comments