राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पलिया ने बीडियो को विद्यालयों की समस्याओं के निराकरण को ज्ञापन दिया।

लखीमपुर खीरी , 1

   पलिया कलां लखीमपुर खीरी।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, ब्लॉक इकाई पलिया ने ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में साफ सफाई सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी,ब्लाक पलिया  ऋषिकांत अहिरवार को शिक्षकों तथा विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण करान को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें प्रमुख रूप से सफाई कर्मी द्वारा रोस्टर बनाकर सप्ताह में दो बार शौचालय एवं विद्यालय की सफाई करना,2- जिन विद्यालयों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है वहां मिट्टी पटाई एवं इंटरलाकिंग का कार्य करवाया जाए,3- जिन विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं है या है तो अधूरी है उनमें बाउंड्री वॉल का कार्य करवाया जाए,4- विद्यालयों में खराब हैंडपंपों को आवश्यकतानुसार मरम्मत या रिबोर का कार्य करवाया जाए,
5-ग्राम विकास निधि से विद्यालयों की रंगाई पुताई शीघ्र ही की जाए,6- छात्र संख्या एवं स्थान उपलब्धता के आधार पर इंडिया मार्का हैंड पंप लगवाया जाए। 
   खंड विकास  अधिकारी ने महासंघ के पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांगों पर सकारात्मक एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे


इस मौके पर मुख्य रूप से कौशल किशोर प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार त्रिवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, ताहिर अली ब्लॉक महामंत्री, विवेकानंद मिश्रा ब्लॉक मंत्री, बब्बू वाल्मीकि संगठन मंत्री, अभिषेक कनौजिया, मीडिया प्रभारीआदि मौजूद रहे।
महासंघ ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षकों एवं विद्यालय के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top