मांगों को लेकर कोटेदारों ने ज्ञापन सौंपा

लखीमपुर खीरी , 8

लखीमपुर-खीरी। उचित दर विक्रेताओं और अन्नपूर्णा संचालकों ने गोदाम पर जमा कराई गई खाली बोरियों का भुगतान न मिलने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में नगर लखीमपुर के उचित दर विक्रेताओं ने उप संभागीय विपणन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार उचित दर विक्रेताओं और अन्नपूर्णा संचालकों की ओर से खाली बोरियां संबंधित गोदाम पर जमा कराई गई थीं। विक्रेताओं का कहना है कि बोरियां जमा किए जाने के बावजूद अभी तक उनके भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उचित दर विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि खाली बोरियों के भुगतान को लेकर कई बार जानकारी लेने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उप संभागीय विपणन अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर शासन के निर्देशानुसार बोरियों का भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की है।

विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान में और देरी हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। ज्ञापन पर नगर क्षेत्र के कई उचित दर विक्रेताओं और अन्नपूर्णा संचालकों के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top