डीएसओ की कार्यशैली से पीड़ितों को मिल रहा न्याय

लखीमपुर खीरी , 11

लखीमपुर-खीरी। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी की कार्यशैली से राशन कार्ड धारकों और पूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान लोगों को राहत मिल रही है। कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे लोगों में विभाग के प्रति भरोसा बढ़ा है।
राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने, यूनिट बढ़ाने समेत पात्रता से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रतिदिन लोग जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचते हैं। कई मामलों में तकनीकी अथवा विभागीय कारणों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डीएसओ सीमा त्रिपाठी फरियादियों की बात गंभीरता से सुन रही हैं और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराती हैं।
फरियादियों का कहना है कि सबसे बड़ी राहत यह है कि उनकी शिकायत को सुना जा रहा है और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को समाधान के निर्देश दिए जाते हैं। इससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से भी राहत मिल रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top