खिलाड़ी सिंह के मैदान में आने से गड़बड़ हो सकते हैं समीकरण
लखीमपुर खीरी Aug 20, 2026 at 06:19 PM , 0(मनोज मिश्र/केके शुक्ला)
धौरहरा खीरी। कई वर्ष पहले से 141 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश व लालसा पाले क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रसिद्ध व्यापारी वर्ष 2022 के आम चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा से टिकट के दावेदारों में शामिल होकर जोर शोर से पार्टी का प्रचार प्रसार किया वर्ष 2027 के चुनाव में टिकट के चाहने वालों में शामिल गुरुवार को आखिरकार लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर उनका 141 क्षेत्र वर्ष 2027 में पार्टी प्रत्याशी बनने से अन्य दलों के समीकरणो में उथल-पुथल हो सकती है।
जानकारी के अनुसार 141 क्षेत्र के व्यापारी उदयभान सिंह उर्फ खिलाड़ी सिंह निवासी रायपुर ने बीते सन 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन टिकट न मिलने से अंदर खाने नाराज़ चल रहे खिलाड़ी सिंह 2027 आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय के सामने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेसी हो गये। ज्ञात हो कि खिलाड़ी सिंह के चुनाव लडने से अन्य दलों के समीकरण गड़बड़ा सकतें हैं।































Comments