करीब दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में
लखीमपुर खीरी Aug 20, 2026 at 06:17 PM , 0धौरहरा खीरी।
पहाड़ों से लेकर मैदानी हिस्सों तक हुई रिमझिम बारिश से क्षेत्र में बह रही घाघरा नदी के उफनाने से लगभग एक दर्जन गांव/मजरे व खेतों तक पानी पहुंच गया था।जिसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सरकार की तरफ से लंच बॉक्स देने के साथ सर्वे कार्य शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक करीब छः दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तहसील क्षेत्र के ओझापुरवा,बेलागढी,कैरातीपुरवा, प्रेमनगर मिर्जापुरवा सहित लगभग एक दर्जन गांवों में पानी घुसने के साथ खड़ी फसलों को आगोश में ले लिया।जिसे देखते हुए तहसील प्रशासन के अफसरों ने बीतें दिनों से प्रभावित परिवारों तक लंच बॉक्स भेज रहा।
तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक लंच बॉक्स पहुंच रहा अभी तक जन हानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों के घरों से लेकर खेतों तक हुए नुकसान का आंकलन के बाद मुआवजा दिया जाएगा।































Comments