आवारा पशुओं को गौशाला ले जाते समय हुआ लफड़ा
लखीमपुर खीरी Aug 20, 2026 at 06:15 PM , 1धौरहरा खीरी।
भाजपा सरकार के समय शुरू हुई आवारा गौवंशीय पशुओं की समस्यायों से किसानों को छुटकारा मिलता पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा बीतें दिनों हसनपुर कटौली बाजार में घरेलू सामग्री खरीदने आए किसान को आवारा सांड ने पटक कर मार दिया था।इसी को लेकर खंड विकास अधिकारी ईसानगर के आदेश पर आवारा गौवंशीय पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली से भरकर ले जाते वक्त कुछ ग्रामीणों ने चालक का मोबाइल छीनने के साथ मार पीट की थी इसी बात से आहत होकर सैकड़ों लोग गुरुवार को धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कटौली बाजार में नाग पंचमी सोमवार को घरेलू सामग्री की खरीददारी करने आए 55 वर्षीय रामाधार पुत्र लल्लू निवासी ग्राम सधुवापुर को पटक-पटक कर मार दिया था। जिससे आहत होकर सैकड़ों किसानों ने प्रशासनिक अफसरों को शिकायत दर्ज कराई थी।इसी तरह खंड विकास अधिकारी ईसानगर के आदेश पर हसनपुर कटौली बाजार से आवारा गौवंशीय पशुओं से भरे वाहन को मूड़ी गौशाला में भेजने को निर्देश दिए। लेकिन बीच में वाहन चालक को मूड़ी गांव के कुछ ग्रामीणों ने फ़ोन छीनकर भाग निकले जिससे आहत होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के सैकड़ों लोगों ने हसनपुर कटौली मार्ग जाम कर दिया। जिससे आवागमन करने में लोग परेशान रहे।































Comments