आज निकलेगी भव्य सनातन डाक कांवड़ यात्रा,

लखीमपुर खीरी , 1

पलिया लखीमपुर कलां-खीरी। श्रावण मास के पावन अवसर पर सनातन डाक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और सनातन आस्था से जुड़ी इस यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है।
 आज 20 अगस्त 2026 को पलिया से हरिद्वार के लिए सनातन डाक कांवड़ यात्रा प्रस्थान करेगी। शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पलिया आकर  24 अगस्त 2026 को श्री महाकालेश्वर मंदिर (पांडे बाबा), पलिया में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
यात्रा में भोले सेवदार आलोक मिश्रा “भइया” के साथ अमित गुप्ता भोले, आशीष गुप्ता भोले, मनोज गुप्ता भोले, प्रेमप्रकाश भोले, मनोज शर्मा भोले, अखिल गुप्ता भोले, सोनू गुप्ता भोले, रिंकू चौधरी भोले, सोनू गौतम भोले एवं विनय कटियार भोले सहित अन्य शिवभक्त सहभागी रहेंगे।
इस भव्य यात्रा के दौरान डीजे की गूंज के साथ संगीतमय वातावरण में भोलेनाथ के भजनों की मधुर प्रस्तुति की जाएगी, जिससे संपूर्ण मार्ग भक्तिमय और शिवमय हो उठेगा। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल होंगे।
सनातन डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर सनातन संस्कृति, श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया जाएगा। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से वातावरण शिवमय होगा।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस पावन सनातन डाक कांवड़ यात्रा में सहभागिता कर शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यात्रा को और अधिक भव्य बनाने हेतु विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति, संगीत और जयकारों से गूंज उठेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top