फायर सेफ्टी मंत्र साझा हुए

लखीमपुर खीरी , 3

धौरहरा खीरी। बुधवार को कोतवाली परिसर में अग्निशमन विभाग धौरहरा के अधिकारियों द्वारा नये व पुराने सिपाहियों को आग लगने की स्थिति में बचाव करने के गुणों को साझा किया गया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित समस्त उप निरीक्षक सिपाहियों की मौजूदगी रही।
जानकारी के अनुसार बुधवार को कोतवाली परिसर में मौजूद पुलिस स्टाफ को अग्निशमन विभाग धौरहरा के कर्मचारियों ने आग लगने के समय आग पर काबू पाने के फायर सेफ्टी के मंत्र साझा करके जलते गैस सिलेंडर को बुझाने के लिए नये सिपाही से आग बुझाने को कहा जिस पर उक्त सिपाही ने तुरंत आग पर काबू पाया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा,चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह,कफारा चौकी प्रभारी रुद्र प्रकाश पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top