संजीव कुमार मुन्ना बने शंकराचार्य के 137 विधानसभा प्रभारी,

लखीमपुर खीरी , 2

  विश्वकांत त्रिपाठी 

पलिया कलां लखीमपुर खीरी। बद्रिकाश्रम ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती 1008 जी महाराज के सनातन धर्म एवं गौ-संरक्षण के अभियान को पलिया विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब पूर्व विधायक स्वर्गीय निरवेंद्र कुमार मुन्ना के पुत्र संजीव कुमार मुन्ना को सौंपी गई है।
       छत्तीसगढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शंकराचार्य ने संजीव कुमार मुन्ना को 137 पलिया विधानसभा का प्रतिनिधि एवं प्रभारी नियुक्त किया।
     उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई को पलिया नगर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का भव्य आगमन हुआ था,इस दौरान उन्होंने लोगों को गौ-संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने तथा सनातन संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प दिलाया था। उनके इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
     इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पलिया विधानसभा से संजीव कुमार मुन्ना को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया,कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य जी ने उनकी सामाजिक सक्रियता, धार्मिक एवं सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण और पलिया क्षेत्र में जनसरोकारों से जुड़े कार्यों को देखते हुए उन्हें 137 पलिया विधानसभा का अपना प्रतिनिधि एवं प्रभारी नियुक्त किया।
नियुक्ति के बाद संजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि शंकराचार्य जी का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना, गौ-संरक्षण को जनआंदोलन बनाना और सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा शंकराचार्य जी के संदेश और अभियान को पलिया विधानसभा के गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
संजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि गौ-संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हमारी परंपराओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शंकराचार्य जी के इस अभियान से जुड़ने और गौ-संरक्षण के लिए अपना योगदान देने की अपील की।
संजीव कुमार मुन्ना को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक स्वर्गीय निरवेंद्र कुमार मुन्ना की सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए संजीव कुमार मुन्ना लगातार जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब शंकराचार्य जी के प्रतिनिधि एवं प्रभारी के रूप में उन्हें मिली यह जिम्मेदारी पलिया क्षेत्र में गौ-संरक्षण और सनातन जागरण के अभियान को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top