शेरपुर की श्रीरुद्र महायज्ञ में अग्निदेव का हुआ प्राकट्य, सीताजन्म की कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर, कलाकारों ने श्रीराम दरवार की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की,
लखीमपुर खीरी Aug 19, 2026 at 06:58 PM , 1गोला गोकर्णनाथ खीरी, शेरपुर गांव में सर्वे भवन्तु सुखिनः के उद्देश्य से की जा रही पांचवीं श्रीरुद्र महायज्ञ में बुधवार वैदिक मंत्रोच्च के साथ यजमानों ने अरणी मंथन किया, पुरानी मान्यताओं को साकार करते हुए
यज्ञाचार्य पंडित रामप्रताप शुक्ला व वैदिक मंडल मंत्रोच्च करते रहे यजमान रामजी शुक्ला, रामचंद्र मिश्रा, ताराचंद शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, अतुल कुमार तिवारी ने अतिसय रगड़ की,और चंदन से बनी अरणी से अग्निदेव का प्राकट्य कराया गया।
अग्नि प्रकट होते ही पूरे यज्ञस्थल का माहौल भक्तिमय हो गया और पूरा यज्ञशाला जयकारों से गूंज उठा,आचार्यों ने हवन-पूजन शुरू कराया दूर-दूर से आये शिवभक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा की।
कथाव्यास रामानुजाचार्य महराज ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रोताओं को सीताजन्म की पावन कथा संगीतमयी श्रोताओं को श्रवण कराई। श्री महाकाल झांकी ग्रुप सीतापुर के द्वारा श्रीराम दरवार की बहुत ही मनमोहक झांकी दिखाई गई ,झांकी के माध्यम से राम,सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी के स्वरूपों को देखकर श्रोताओं ने खूब तालियां बजायीं। पूरा पंडाल भक्तिसागर में सराबोर हो गया और जय श्री राम व जय बजरंग बली के जयकारों की गूंज चारों ओर फैल गई।































Comments