सडक बनने के बाद गावो मे बनाई गई आधी अधूरी नाली, वारिस से घरो मे घूसता गंदा पानी,

लखीमपुर खीरी , 2

ग्राम व ग्रामीणो ने कई बार उच्च अधिकारियो को दिया शिकायती पत्र, 
सफाई व आधी अधूरी नाली को  निर्माण को लेकर ब्लाक कर्मचारी व जेई पीडब्लू डी आमने सामने, 
गोला गोकर्णनाथ खीरी, गोला तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत गोला जडौरा बाया कोटबारा व कपरहा का मार्ग लगभग नौ किलोमीटर विगत लगभग एक वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया था,
लेकिन अव सबक के किनारे बसे गांव कपरहा व देवकली व मेहनत के ग्रामीणो ने ग्राम प्रधान देवकली राम सिंह चौधरी की अगुवाई मे कई बार उच्च अधिकारियों को सिकायती पत्र व टेलीफोन के माध्यम से अवगत करा चुके है कि, जब भी बरसात का मौसम आता है तब रोड का सारा पानी वह कर नाली मे आ जाता है और नाली चोक होने के चलते पानी का वहाव न होने से सडक के किनारे बने मकानो मे चला जाता है, जिसका ग्रामीणो ने मुख्य कारण यह बताया है कि सडक के किनारे बनाई गई नालियो की अनदेखी की गई है ठेकेदारों के द्वारा सडक के किनारे पूरी नाली ओ न बनाकर आधी अधूरी नाली बनाई गई है, और बजट पूरी नाली निर्माण का दिखाया गया है,
जब इस संबंध मे रोड के जेई नीरज पाण्डेय से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि नाली की सफाई न होने से पानी चोक होकर घरो मे घूस जाता है, लेकिन जव एडीओ पंचायत सर्वेश सिंह से इस संबंध मे जानकारी ली गई तो उन्होने बताया कि नाली टूटी फूटी होने के चलते नाली ही सफाई नही हो पाती है इसलिये पानी घरो मे भर रहा है,
राम सिंह चौधरी 
ग्राम प्रधान देवकली,
ने बताया कि कई बार ग्रामीण गन्दे पानी को घरो मे भरने को लेकर सिकायत लेकर हमारे पास आ चुके है हमने जेई व एडीओ पंचायत से सिकायत की दोनो लोगो ने एक दूसरे पर आरोप जड रहे है,जिससे ग्रामीणो के घर मे पानी भरने की समस्या बनी हुई है,

Related Articles

Comments

Back to Top