एमपी के भिंड में भीषण सड़क हादसा: धान रोपाई से घर लौट रहे 8 खीरी के मजदूरों की मौत, 22 घायल

लखीमपुर खीरी , 9

लखीमपुर खीरी। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा पूरे लखीमपुर को गमगीन कर गया। नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में लखीमपुर के 8 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक और घायल सभी मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे। ये सभी मजदूर भिंड के गोहद इलाके में धान रोपाई का काम करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एमपी पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों की सूची
हादसे में जान गंवाने वालों में तरसिया गांव के 3 लोग शामिल हैं। मृतकों की पहचान उपदेश पुत्र मोहन, ग्राम बेला तरसिया, अमर सिंह पुत्र वशीधर, ग्राम बेला तरसिया, सुखदेव पुत्र कंचन, ग्राम बेला तरसिया, गुड्डू पुत्र प्रहलाद पासी, 45, निवासी किशनपुर अजीत, थाना पसगमा, रजनीश पुत्र कंचनलाल पासी, 30, निवासी ग्राम बेला तुरसिया, थाना मोहम्मदी और सुभाष पुत्र कमलेश, 30, निवासी हना निउली, थाना मोहम्मदी के रूप में हुई है। जबकि 2 लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

18 घायलों की हालत गंभीर
घायलों में हंसराय पुत्र रामकिशन, निवासी चेना रुरिया, थाना गोही, शाहजहांपुर, सोमपाल पुत्र कंचन, निवासी बेला तुकिया, थाना मोयडी, अखिलेश पुत्र गेंदाल, निवासी पसगना, विकास पुत्र सुरेश, निवासी पसगना, रंजीत पुत्र गुड्डू, निवासी किशनपुर अजीत, अच्छय कुमार पुत्र मुकेश, निवासी थपरौला, करन सिंह पुत्र रामसर, निवासी बेला, पिंकू पुत्र सुखदेव, सुभाष पुत्र कमलेश, रामदास पुत्र वद्री, निवासी पसगमा, अनूप पुत्र रामस्वरूप, निवासी रामपुर पतिहार, देवेन्द्र पुत्र शेर सिंह, निवासी बेला तुसिया, नंदलाल पुत्र छल बिहारी, निवासी पसगमा, आकाश पुत्र रामसागर, निवासी बेला तुसिया, गुड्डू पुत्र प्रहलाद, निवासी किशनपुर, पवन पुत्र दिनेश जाटव, 25, निवासी विज्जू पुरा डबरा, रमाकांत पुत्र कंचन लाल, निवासी लखीमपुर खीरी और अनिल पुत्र लेखराम, निवासी वास विरिया लखीमपुर खीरी शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही खीरी प्रशासन ने एमपी प्रशासन से संपर्क किया है। डीएम ने मृतकों के आश्रितों को हर संभव मदद और घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया है। गांवों में मातम पसरा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top