*पीआरडी जवानों को मिली बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता बढ़ा, पांच लाख तक कैशलेस इलाज*

लखीमपुर खीरी , 12

*कलेक्ट्रेट में हुई सीएम के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग, पीआरडी स्वयंसेवकों ने जताया आभार*

लखीमपुर खीरी, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों को बड़ी सौगात दी। पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। साथ ही जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा देने वाली ‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अंजनी कुमार सिंह और जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि आज का दिन पीआरडी जवानों के लिए खुशी और गौरव का है। अब जवान और उनके परिवार के सदस्य बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये तक का उपचार कैशलेस करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल पीआरडी जवानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।

डीएम ने पीआरडी जवानों से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन्मयता से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जवानों के हितों का ध्यान रखा है। अब उनका दायित्व है कि वे सौंपे गए कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हुए प्रदेश और देश की सेवा करें। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नितेश कुमार, भूपेश पांडे, सूरज सिंह, दीपिका यादव, सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top