तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर जिले भर में धूम, शिव मंदिरों में भंडारे, बच्चों ने भी मनाया त्योहार बारिश के बाद भी श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं

लखीमपुर खीरी , 22

लखीमपुर-खीरी। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी भी पड़ने के कारण जिले में धार्मिक महत्व और बढ़ गया। इस पावन अवसर पर लखीमपुर खीरी जिले भर में नाग पंचमी का त्योहार पारंपरिक रूप से धूमधाम के साथ मनाया गया। 
श्रावण मास का तीसरा सोमवार होने के चलते जिले के सभी शिव मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोलेनाथ के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई। 

कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन भी देखा गया, जहां प्रसाद वितरित किया गया।
नाग पंचमी के मौके पर गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए गए। बच्चों ने मूंज के बने पटाखे चलाए और गुड़ियों को पीटा जो इस त्योहार की खास परंपरा मानी जाती है। घरों में नाग देवता की पूजा कर दूध आदि चढ़ाया गया।
दिन में हुई हल्की-फुल्की बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिरों के बाहर मेलों जैसे नजारे रहे और महिलाएं गीत गाकर नाग देवता की आराधना करती नजर आईं। ज्ञात हो कि नाग पंचमी के दिन अधिकांश घरों में नाग देवता की परंपरागत पूजा की जाती है और उन्हें पीने के लिए दूध आदि रखा जाता है एवं अन्य त्योहारों की बात इस त्यौहार पर भी विभिन्न प्रकार के व्यंजन घरों में बनाए जाते हैं। भक्तों का मानना है कि श्रावण मास में सोमवार को नाग पंचमी पड़ने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।

Related Articles

Comments

Back to Top